Haryanvi Song: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा साड़ी पहन सपना चौधरी ने मजहब को लेकर कही ये बात, बोलीं- हिंदुस्तान...

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के आए दिनों वीडियो वायरल होते रहते हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो इतने पसंद किए जाते हैं कि उनके नए ही क्या पुराने वीडियो भी इंटरनेट पर कहर बरपा देते हैं। वैसे तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के कई हरियाणवी गाने हैं जो इंटरनेट पर छाए रहते हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सपना चौधरी का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी तिरंगा साड़ी पहन फैन्स का दिल जीत रही हैं।
सोशल मीडिया पर छा गया सपना चौधरी का ये वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना चौधरी तिरंगा साड़ी में बहुत ही खूबसूरत दिख रही हैं। सपना चौधरी देशभक्ति गाने देश रंगीला पर मटकती दिखाई दे रही हैं। उसके बाद वह झंडा तेज-तेज से लहराती नजर आ रही हैं। खुले बालों में सपना चौधरी का ये अंदाज फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि सपना की अदाओं से ज्यादा उनका कैप्शन खास चर्चाओं में आ गया है।
सपना ने कह दी दिल छू लेने वाली बात
दरअसल सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के फैन क्लब पर यह वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कैप्शन में लिखा है कि- 'तुम ढूंढते रहे हमारी वफा में खामियां, हमारी मोहब्बत मजहब से नहीं मुल्क से है।' ना सरकार मेरी है ना रौब मेरा है। ना बड़ा सा नाम मेरा है। मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है। मैं हिंदुस्तान की हूं और हिंदुस्तान मेरा है जय हिंद।' सपना के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। फैन्स तो इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक ही नहीं पा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











