Haryanvi Song: सपना चौधरी ने पवन सिंह के साथ किया कमरतोड़ डांस, वीडियो बार-बार देखने पर हो जाएंगे मजबूर...

Haryanvi Song: हरियाणवी गानों पर धूम मचाने वाली डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के वीडियो फैन्स द्वारा बेहद पसंद किए जाते हैं। सपना चौधरी आज इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनके नए के साथ ही पुराने डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक डांस वीडियो फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी पवन सिंह के साथ धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं।
पवन सिंह संग जमकर नाचीं सपना चौधरी
वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पीला लहंगा गुलाबी ब्लाउज पहन खुले बालों में ऐसा डांस करती नजर आ रही हैं जिसे देखकर लोग तो सपना चौधरी के दीवाने हो गए हैं। यह वीडियो इसलिए और भी पसंद किया जा रहा है क्योंकि इस वीडियो में सपना चौधरी का साथ पवन सिंह देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर पवन सिंह और सपना चौधरी की केमिस्ट्री फैन्स के दिलों को जीत रही है। दोनों का शानदार बॉन्ड इस गाने में चार चांद लगा रहा है।
इंटरनेट पर धूम मचा रहा ये वीडियो
बता दें कि पवन सिंह (Pawan Singh) और सपना चौधरी(Sapna Choudhary) के इस गाने का नाम है 'लहंगा लहक जाई'(Lehenga Lehak Jaayi)। दोनों का यह वीडियो 2 साल पुराना है इस वीडियो को VYRL Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 91 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है।


Click it and Unblock the Notifications