Haryanvi Song: सपना चौधरी ने स्वीमिंग पूल के ऊपर किया तड़कता-भड़कता डांस, देखने वालों की लग गई भीड़

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने देसी डांस के लिए जानी जाती हैं। अपने देसी डांस और देसी डांस मूव्स से वह अब तक फैन्स का दिल जीतती आई हैं। सोशल मीडिया पर उनके डांस वीडियो छाए ही रहते है। उनके गाने नए हों या पुराने इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। फैन्स तो सपना का डांस देखने के लिए बेताब रहते हैं। उनके डांस वीडियोज़ पर मिलियंस से व्यूज आते है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना के डांस वीडियोज कितने देखे जाते हैं।
पूल के ऊपर सपना चौधरी ने किया डांस
वहीं हाल ही में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना चौधरी स्वीमिंग पूल के ऊपर बने स्टेज पर डांस करती नजर आ रही हैं। हरे रंग का सूट, खुले घुंघराले बाल गले में मंगलसूत्र पहने सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने पानी छलके (Pani Chhalke) पर ताबड़तोड़ कमर मटकाती दिख रही हैं। सपना का ऐसा फुर्तीला डांस देख लोग तो पूल में जमा हो जाते हैं और पूल में ही सपना के गाने पर डांस करने लगते है।
सपना के डांस वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
वीडियो में देख सकते हैं कि लोग सपना (Sapna Choudhary) के नाम को चिल्लाते नजर आ रहे हैं। सपना का डांस लोगों को इस कदर पसंद आता है कि कुछ लोग पूल से बाहर निकलकर उनका वीडियो बनाने लगते हैं। बता दें कि सपना चौधरी का यह डांस वीडियो देसी गीत नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अभी तक 60 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। यह वीडियो 2 साल पुराना है, लेकिन इस वीडियो पर लगातार व्यूज आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications