Haryanvi Song: सपना चौधरी के देसी ठुमके के आगे फेल हैं नोरा फतेही, ऐसा डांस देख पब्लिक हुई दीवानी

Haryanvi Song: देसी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आए दिनों अपने देसी डांस और लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। आज से लगभग 8 साल पहले वह रागिनी में डांस किया करती थीं, लेकिन बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद सपना चौधरी की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। सपना चौधरी आज भी डांस करती हैं, लेकिन आज उनके नाम के उनके डांस के लिए बड़े इवेंट्स रखे जाते हैं, लेकिन आज भी लोगों को सपना चौधरी का वही पुराना अंदाज और रागिनी के डांस वीडियो पसंद आते हैं। इसलिए आपने देखा भी होगा की सपना चौधरी के पुराने वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आते थे। किसी वीडियो पर 500 मिलियन व्यूज तो किसी पर 600।
पुराने वीडियो ने काटा गदर
फिलहाल तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। यह सपना चौधरी का काफी पुराना वीडियो है जो इस समय सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहनकर अपने पुराने गाने 'छोरी तू पटोला' गाने पर ऐसा फुर्तीला डांस करती नजर आ रही हैं। पब्लिक उनके डांस की दीवानी हो जाती है। स्टेज के नीचे खड़े होकर लोग सपना- सपना चिल्ला रहे हैं।
सपना का डांस देख पब्लिक हुई दीवानी
बात दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह डांस वीडियो सात साल पुराना है, लेकिन सपना चौधरी के दीवानों को यह सात साल पुराना वीडियो भी बेहद पसंद आ रहा है। बता दें कि सपना का यह वीडियो विनीत माथुर नाम के किसी शख्स ने अपने यूट्यूब पर शेयर किया है जिसपर 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।


Click it and Unblock the Notifications