Haryanvi Song: सपना चौधरी के सबसे पुराने गाने ने मचाई धूम, एक ठुमके से लूटा दिल वालों के दिल का करार...

Haryanvi Song Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणा की देसी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस का अंदाज फैन्स का दिल जीत लेता है। उनके डांस वीडियो तो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाते हैं। सपना चौधरी एकलौती ऐसी डांसर हैं जिनके वीडियो चाहें कितने भी पुराने क्यों ना हो जाएं इंटरनेट पर ट्रेंड करते हैं। नए के साथ ही सपना चौधरी के पुराने डांस वीडियो के भी लोग दीवाने हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह वीडियो तो सपना का सबसे पुराना डांस वीडियो है जिसे देख फिर से फैन्स सपना की तारीफों के पुल बांधने लगे हैं।

नारंगी रंग के सूट में लगाए जोरदार ठुमके

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी नारंगी रंग के सूट में अपने सबसे पुराने गाने 'भांग का भरोटा' पर ऐसा फुर्तीला डांस करती नजर आती हैं कि लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। बता दें कि सपना चौधरी का ये डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए हैं। सपना चौधरी के डांस को देखने आई इस भीड़ से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी तब से ही कितनी पॉपुलर हैं।

फिल्मों में नजर आएंगी सपना

आपको बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के ऊपर फिल्म बनाई जा रही है। इस फिल्म को आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट निर्देश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'मैडम सपना' होगा, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट का अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले सपना चौधरी को मुंबई में देखा गया था। उन्हें वहां देखकर लोग अंदाजा लगा रहे थे कि शायद अब जल्द ही फिल्म के प्रमोशन का काम शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X