..................... Haryanvi Song: Sapna Choudhary Obscene Dance video, trending on social media - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: भरी महफिल में अश्लील डांस करती दिखीं सपना चौधरी, वीडियो देख लोगों का हुआ पारा हाई

Haryanvi Song Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने देसी डांस और स्टाइल की वजह से खास चर्चाओं में रहती हैं। बता दें कि सपना चौधरी इतनी पॉपुलर डांसर हैं कि हर कोई उनके गानों पर डांस करने को मजबूर हो जाता है। खासतौर पर उनके गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' तो लोगों को बेहद पसंद आता है, लेकिन इसके अलावा भी सपना चौधरी के कई गाने हैं जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं।

सोशल मीडिया पर छाया सपना का अश्लील डांस वीडियो

फिलहाल तो सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी स्टेज पर खड़े होकर बेहद ही अश्लील डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहन बाल खोलकर 'डम डम करती आऊंगी' गाने पर जोरदार डांस करती नजर आ रही हैं। वैसे तो सपना चौधरी का डांस हमेशा की तरह ही फुर्तीला और शानदार था, लेकिन वह हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर इस तरह का डांस करती दिखीं यह देखकर हर कोई हैरान रह गया। बता दें कि सपना चौधरी के इस वीडियो को देख लोग भड़क उठे हैं।

सपना का डांस देख भड़क गए लोग

सपना चौधरी के इस वीडियो को देख जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- हद हो गई जरा देख तो लो कहां डांस कर रही हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-मानना पड़ेगा डांसर अच्छी हो, लेकिन यह नहीं देखा कि किस मौके पर डांस कर रही हो। तो वहीं सपना का डांस देख तीसरे यूजर ने लिखा-इस तरह का डांस तो बस क्लबों में होता है बस आप प्लीज हनुमान जी का फोटो हटा दो।

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X