Haryanvi Song: सपना चौधरी का ये डांस देख दिल में मच जाएगी खलबली, पब्लिक भी बोली- एक नंबर...

Haryanvi Song Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणा में अपने देसी डांस और देसी ठुमकों से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज पॉपुलर डांसर बन गई हैं। देसी डांसर की लिस्ट में उनका नाम सबसे ऊपर आता हैं। सपना चौधरी का देसी अंदाज फैन्स का दिल जीत लेता है। सपना एक डांसर हैं जिन्होंने काफी छोटी उम्र से रागिनी में डांस करना शुरू कर दिया था। सपना चौधरी को स्टेज पर डांस करते हुए सालों गुजर चुके हैं। सपना के बाद भी कई डांसर्स आई हैं, लेकिन कोई भी सपना चौधरी की जगह नहीं ले पाई है। फैन्स का प्यार हमेशा ही सपना चौधरी के साथ देखा जाता रहा है।

इंटरनेट पर कहर ढा रहा सपना चौधरी का ये डांस वीडियो

फिलहाल तो सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहनकर घुंघराले बाल करके इस कदर डांस करती नजर आ रही हैं कि पब्लिक तो उनका डांस देखकर दीवानी हो जाती है। फैन्स ही क्या सितारे भी सपना का डांस देख उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं। वहीं सपना के इस वीडियो की बात करें तो सपना चौधरी पिस्तौल गाने पर इस कदर डांस करती दिखती हैं वह इतने तीखे एक्सप्रेशन देती नजर आती हैं कि स्टेज के नीचे खड़े लोग भी सपना के इस डांस को देख एक नंबर बता रहे हैं।

फिल्मों में नजर आएंगी सपना चौधरी

आपको बता दें कि आज सपना एक जाना माना नाम बन चुकी हैं। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट सपना चौधरी पर एक फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम है 'मैडम सपना'। बताया जा रहा है कि सपना चौधरी की यह फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। हालांकि ना तो अभी मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और न ही अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। फैन्स तो अब सपना के फिल्म के टीजर का इंतजार कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X