Haryanvi Song: दुनियादारी भूल सपना चौधरी ने किया दिल खोलकर डांस, इस 23 सेकंड की रील ने मचा दिया तहलका

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के कई नए पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैन्स को तो सपना के नए या पुराने वीडियो से फर्क नहीं पड़ता वह तो सपना के हर वीडियो के दीवाने हैं। लोग एक बार नहीं बल्कि बार-बार सपना के वीडियो देखते है। यही वजह है कि सपना चौधरी के वीडियोज़ पर 100 से भी ज्यादा मिलियंस में व्यूज आते हैं। सपना चौधरी हरियाणा की हिट डांसर हैं। उनका डांस देखने लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ कर आती है।
दिल खोलकर नाचीं सपना चौधरी
हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है यह सपना चौधरी के एक इवेंट का वीडियो है जिसमें सपना चौधरी डार्क कलर का सूट पहन बाल खोलकर और अपने नखरीले अंदाज में डांस करती दिखती हैं। कभी-कभी तो सपना ऐसे बोल्ड स्टेप्स करती दिखती हैं जिसे देखकर लोगों के होश ही उड़ जाते हैं। बता दें कि सपना इस वीडियो में 'कलेशी' गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सपना के एक्सप्रेशन लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा रहे हैं।
सपना के डांस को देख दीवाने हुए लोग
सपना चौधरी का यह वीडियो उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसपर ताबड़तोड़ लाइक्स और कमेंट्स आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम फायर हो सपना। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आपका हर अंदाज अलग है। बता दें कि लोग तो सपना का ये डांस देख उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications