Haryanvi Song: नहीं देखा होगा सपना चौधरी का ये डांस, सबसे पुराने को देख फैन्स फिर हुए डांसर पर फिदा

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणा में अपने देसी डांस स्टाइल की वजह से छाई रहने वाली सपना चौधरी आज बड़ी स्टार बन गई हैं, लेकिन एक समय था जब सपना तेज धूप हो या कितनी भी थकी क्यों ना हों सपना चौधरी अपने फुर्तीले डांस से लोगों का दिल जीत लेती थीं और यही सपना का आज भी अंदाज है। अपने जेसी ठाठ के साथ आगे बढ़ीं सपना चौधरी किसी पहचान की मोहताज नहीं। उनके डांस वीडियो देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी पॉपुलर हैं।

सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है सपना का ये वीडियो

वैसे तो सपना चौधरी के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर आप सपना चौधरी को पहचान ही नहीं पाएंगे। दरअसल यह सपना चौधरी का काफी पुराना वीडियो है जिसमें वह काफी बच्ची दिख रही है। चेहरे पर मासूमियत और आंखों में जोश लिए सपना चौधरी अपने हरियाणवी गाने पर धूम मचाती नजर आ रही हैं।

सपना के फुर्तीले डांस को देख फिदा हुए फैन्स

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी लाल रंग का सूट पहने अपने पॉपुलर गाने 'ना ओला ना डाटा' पर डांस करती दिख रही हैं। सपना इस गाने पर इतना फुर्तीला डांस करती हैं कि लोग तो स्टेज पर चढ़कर उनपर पैसे बरसाने लगते हैं। सपना चौधरी के इस डांस को देखने के लिए तगड़ी भीड़ उमड़ आती है। इससे यह साबित होता है कि सपना आज ही नहीं बल्कि उस समय भी काफी हिट थीं। सपना को ना कोई तब टक्कर दे पाया था और ना अब कोई सपना चौधरी की बराबरी कर पाया है। आपको बता दें सपना चौधरी का यह वीडियो 8 साल पुराना है और इस वीडियो पर 4.3 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। सपना के इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। इतने सालों बाद भी सपना का यह गाना काफी ट्रेंड में रहता है।

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X