Haryanvi Song: सपना चौधरी के इस डांस को देख दीवानी हुई पब्लिक, काला सूट पहन मचा दी गदर...

Haryanvi Song Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी सपना चौधरी के डांस की तारीफ करते थकते नहीं हैं। सपना चौधरी ही एक मात्र ऐसी डांसर हैं जिनके पुराने से पुराने वीडियो भी फैन्स देखना पसंद करते हैं। फैन्स भले ही नोरा के पुराने गाने को बार-बार ना देखें, लेकिन सपना चौधरी के देसी ठुमके देखने को लिए फैन्स तो दीवाने रहते हैं।

काला सूट पहन सपना ने ढाया कहर

फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी काले रंग का सूट पहनकर अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'दवा कसूती' गाने पर ऐसा फुर्तीला डांस करती नजर आती हैं कि लोग तो सपना चौधरी पर फिदा हो जाते हैं। सपना का ये डांस लोगों को इतना पसंद आता है कि लोग तो अपनी जगह से खड़े होकर कूद-कूद कर नाच रहे हैं। वीडियो में आप लोगों का एक्साइटमेंट तो देख ही सकते हैं।

सपना चौधरी का गाना देख दीवाने हुए लोग

बता दे कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह गाना बहुत पुराना है, लेकिन हरियाणवी मेनिया चैनल पर इसी साल शेयर किया गया है, लेकिन इसके बाद भी यह गाना इतना पसंद किया गया है कि इस वीडियो पर अब जल्द ही 1 मिलियन व्यूज होने वाले हैं। बता दें कि सपना आज एक बहुत ही पॉपुलर नाम बन गई हैं। उनके वीडियो चाहें किसी भी प्लेटफॉर्म पर क्यों ना शेयर किए जाएं जमकर व्यूज ले ही आते हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग सपना को कितना पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X