Haryanvi Song: सपना चौधरी की नागिन से बलखाती अदाएं देख बुड्ढे भी लगे उछलने, खूब बजी सीटियां, देखें VIDEO

Haryanvi Song: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को आज कौन नहीं जानता है। देश हो या विदेश सपना चौधरी के नाम का डंका हर जगह बजता है। सपना के गाने तो इतने पॉपुलर हैं कि शादी पार्टी उनके गानों के बिना अधूरी है। बॉलीवुड के गाने एक समय के बाद लोगों को पुराने लगने लगते हैं, लेकिन सपना चौधरी के पुराने से पुराने गानों पर भी लोग नाचना पसंद करते हैं।
सपना के डांस को देख उछलने लगे बुड्ढे
सपना चौधरी ने अपने हरियाणवी डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। उनके गाने नए हों या पुराने सोशल मीडिया ट्रेंड में बने रहते हैं। सपना के नए गाने तो इन दिनों काफी आ रहे हैं। वह बड़े से बड़े इवेंट में डांस कर वीडियो शेयर करती हैं जिसपर फैन्स भी जमकर प्यार बरसाते हैं, लेकिन फिलहाल तो सपना चौधरी का एक बहुत ही पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी बहुत ही फुर्तीले अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। सपना के डांस को देख जवान ही क्या बुड्ढे भी उछल-उछल कर डांस करते दिख रहे हैं।
वीडियो पर आए रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
बता दें कि यह कोई और वीडियो नहीं बल्कि सपना चौधरी के 'ठेले आली' गाने का डांस वीडियो है जिसमें सपना चौधरी बेहद ही सिंपल सूट पहनी नजर आ रही हैं। वीडियो में सपना के ठुमके और एक्सप्रेशन उनके डांस पर चार चांद लगा रहे हैं। सपना के इस डांस को देख स्टेज के नीचे खड़े लोग भी झूमने लगते हैं। सपना चौधरी के इस डांस को देखने आई भीड़ से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोग सपना के डांस को देखने के लिए कितने बेताब रहते हैं। बता दें कि यह सपना चौधरी का आठ साल पुराना डांस वीडियो है जिसपर अभी तक 175 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











