Haryanvi Song: सपना चौधरी का डांस वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, बन गया अब तक का मोस्ट ट्रेंडिंग VIDEO

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को आज कौन नहीं जानता है। सपना चौधरी अपने देसी डांस से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। लोग सपना के डांस को देखने के लिए इतने दीवाने हैं कि डांस शुरू होने से पहले ही वह घंटों सपना का इंतजार करते हैं। धूप हो या बारिश, आंधी हो या बरसात कैसा भी मौसम क्यों ना हो सपना चौधरी का डांस को देखने के लिए लोग टकटकी जमाए बैठे रहते हैं।
सपना के पुराने डांस वीडियो ने ढाया कहर
यही वजह से की उनके वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते हैं। वैसे तो सपना चौधरी के कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाते हैं, लेकिन फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी का वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी गोल्डन कलर के सूट में नजर आ रही हैं। गले में लंबी माला आधे खुले बाल हाथों में ब्रेसलेट पहने सपना चौधरी अपने हरियाणवी गाने पर इतनी फुर्ती से डांस करती नजर आती हैं कि लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। सपना चौधरी का डांस और एक्सप्रेशन दर्शकों का दिल जीत रहा है।
सपना के डांस वीडियो पर लगी व्यूज की लंबी लाइन
बता दें कि यह सपना चौधरी का आठ साल पुराना डांस वीडियो है। जिसपर अभी तक 26 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इतना पुराना डांस वीडियो होने के बाद भी लोग सपना के इस वीडियो को जमकर देख रहे है। सपना के इस डांस वीडियो ने इंटरनेट हिला दिया है। सपना चौधरी इतनी पॉपुलर डांसर हैं कि उनका लगभग हर डांस वीडियो मिलियंस में जाता है। उनके पॉपुलर डांस वीडियो की लिस्ट में 'तेरी आंख्या का यो काजल', 'चटक-मटक', 'पानी छलके' जैसे कई गाने हैं। जो 500 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications