Haryanvi Song: सपना चौधरी की मटकती कमर ने काटा बवाल, बार-बार देख रहे लोग ये डांस VIDEO

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने गानों और धमाकेदार डांस से लोगों का दिल जीत लेती हैं। सपना का देसी डांस लोगों को इतना पसंद आया कि सपना के डांस की डिमांड बढ़ गई। वैसे तो हरियाणा में कई लड़कियां हैं जो हरियाणवी डांस करती हैं, लेकिन अभी तक कोई भी इतनी पॉपुलर नहीं हुई है कि सपना चौधरी को टक्कर दे सके।
धड़ल्ले से वायरल हो रहा सपना चौधरी का डांस
अपने गानों में सलवार सूट पहन सपना चौधरी देसी अंदाज में डांस करती दिखती हैं। सपना का यही देसी अंदाज लोगों को पसंद आता है। बता दें कि बहुत ही छोटी उम्र से सपना चौधरी ने डांस करना शुरू कर दिया था। इसीलिए सपना की पॉपुलेरिटी देश-विदेश में ही फैल गई है। खुद सलमान खान ने भी सपना चौधरी के डांस की तारीफ की है। सपना के नए ही नहीं पुराने गाने भी इंटरनेट पर बवाल काट देते हैं। हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी स्टेज पर ऐसा जोरदार डांस करती हैं कि देखने वालों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं।
गोली चल जावेगी गाने पर कहर ढाती नजर आईं सपना
वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना अपने मोस्ट ट्रेडिंग गाने गोली चल जावेगी पर ऐसा डांस करती नजर आती हैं कि लोग तो सपना के दीवाने हो जाते हैं। सपना चौधरी के डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशन तो लोगों का दिल घायल कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना का डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। हर कोई स्टेज के नीचे खड़े होकर सपना-सपना चिल्ला रहा है। बता दें कि सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सनम वीडियो नाम के यूट्यूब चैनल पर डाला गया है। अब तक इस वीडियो पर 3.4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications