Haryanvi Song: काली साड़ी और बैकलेस ब्लाउज पहन सपना चौधरी ने लगाए ठुमके, इंटरनेट पर धूम मचा रहा वीडियो

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस की तारीफ करते तो लोग थकते नहीं हैं। सपना ने काफी छोटी उम्र से ही स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया था। सालों से लोग सपना का देसी डांस देखते आए हैं। लोगों को तो सपना का डांस इतना पसंद है कि लोग तो सपना चौधरी की तारीफ करते थकते नहीं हैं। नए तो नए साथ ही पुराने डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं।
सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है सपना का ये डांस वीडियो
वायरल हो रहे सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी काले रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। बैक लेस ब्लाउज और उनकी अदाएं लोगों को दीवाना बना रही हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि सपना काफी स्टाइलिश दिख रही हैं, लेकिन इस स्टाइल के साथ भी वह अपना देसी अंदाज नहीं भूलीं। जी हां, सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर हरियाणवी गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन उनके डांस स्टेप्स एक दम देसी हैं। तेरी आंख्या का यो काजल पर सपना की ऐसी अदाएं देख लोग तो सपना पर मर मिटे हैं।
सपना का डांस देख दीवाने हुए लोग
बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोग तो सपना की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मानना पड़ेगा आज भी सपना में वही एनर्जी है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- है कोई जो आज भी सपना को टक्कर दे सके। वो नंबर वन थी और नंबर वन है और नंबर वन रहेगी।


Click it and Unblock the Notifications











