Haryanvi Song: स्टेज पर लोट-लोट कर नाचीं सपना चौधरी, किया ऐसा डांस कि लोग भी बोले- वंस मोर...

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय था जब वह भरी दोपहरी रागनियों में डांस किया करती थीं, लेकिन आज सपना चौधरी के नाम के बड़े इवेंट होते हैं। बता दें कि सपना चौधरी आज एक बड़ी स्टार बन गई हैं। उनके आज भी कई वीडियो रिलीज होते हैं, लेकिन उनके फैन्स को उनका वही पुराना देसी डांस ज्यादा पसंद आता है। यही वजह से ही सपना चौधरी के पुराने से पुराने गाने पर भी रिकॉर्डतोड़ व्यूज आ जाते हैं।
स्टेज पर सपना चौधरी ने काट दी गदर
फिलहाल तो आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक डांस वीडियो खास इंटरनेट पर पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी लाल रंग का सूट पहने स्टेज पर कमरतोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। कभी सपना स्टेज पर लेट कर डांस करती दिख रही हैं तो कभी वह ऐसे ठुमके मारती नजर आती हैं कि लोग तो उन्हें देखते ही उनके दीवाने हो जाते हैं। बता दें कि सपना का यह डांस वीडियो फैन्स को इतना पसंद आ रहा है कि उनका डांस देखने के लिए पूरा पंडाल भर गया है। लोगों के पास बैठने की जगह नहीं है लोग खड़े होकर सपना के गाने पर झूमते नजर आ रहे हैं। लोगों की इतनी दीवानियत देखकर आप समझ ही सकते हैं कि सपना लोगों के दिलों पर राज करती थीं।
अपना पुराना डांस देख हैरान रह जाती हैं सपना
लेकिन आपको बता दें कि सपना ने खुद ही यह स्वीकार किया है कि वह पहले काफी बोल्ड डांस स्टेप्स किया करती थीं, उस समय उन्हें इतनी समझ नहीं थीं। सपना ने कहा कि अब वह दो बच्चों की मां हैं। वह ऐसा डांस करना चाहती हैं कि सिर्फ मर्द ही नहीं बल्कि औरतें भी उनका डांस देखने आएं। सपना ने यह तक कहा कि वह अपने पिछले वीडियो अपने बच्चों को कभी भी नहीं दिखाना चाहेंगी।


Click it and Unblock the Notifications