Haryanvi Song: आज तक नहीं देखा होगा सपना चौधरी का ऐसा डांस, लटके-झटके देख लोगों ने जमकर लुटाए पैसे

Haryanvi Song: हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी के डांस वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। सपना चौधरी के गाने नए हों या पुराने लोगों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। रागिनियों में डांस करने वाली सपना चौधरी आज बेहद ही पॉपुलर स्टार बन गई हैं। लोग उन्हें बड़े इवेंट में बुलाना पसंद करते हैं। जिसका वह अच्छा खासा पैसा चार्ज करती हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक प्राइवेट इवेंट में किया गया डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सपना ने हरियाणवी गाने पर मचाई धूम
सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी महरून और हरे रंग का सूट पहने नजर आ रही हैं। खुले बाल और चमकीले मेकअप में सपना का लुक देखने लायक है। सपना अपने इसी अंदाज से लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना अपने पॉपुलर सॉन्ग 'Jale' पर जबरदस्त कमर मटकाती दिख रही हैं। सपना का डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती नजर आ रही है। बता दें कि सपना का यह गाना इतना पसंद किया जाता है कि इस वीडियो पर अभी तक 42 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ गए है। साथ ही कमेंट्स की तो लंबी लाइन लग गई है।
सपना के डांस वीडियो को देख दीवाने हुए लोग
सपना चौधरी के इस वीडियो पर फैन्स ने कमेंट्स की लंबी लाइन लगा दी है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- वाह कमाल कर दिया सपना ने। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा आपका जलवा देखने लायक है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आपको कोई टक्कर नहीं दे सकता। सपना आप सबसे अलग हैं। बता दें कि सपना की किसी बॉलीवुड स्टार से भी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। सपना के एक इशारे पर लोग मर मिटते हैं।


Click it and Unblock the Notifications