Haryanvi Song: फुर्तीला डांस करने के चक्कर में धड़ाम से गिरीं सपना चौधरी, VIDEO देख फैन्स की अटक गईं सांसें...

Haryanvi Song: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी देश-दुनिया में पॉपुलर हो गई हैं। सपना की एक झलक देखने के लिए फैन्स उनका घंटों इंतजार करते हैं। एक समय था जब सपना चौधरी रागिनी में दिन से लेकर रात तक डांस करती थीं। चाहें धूप हो या गर्मी, बारिश हो या रात सपना चौधरी घर पालने के लिए जी तोड़ मेहनत करती थीं, वहीं अब पॉपुलर होने के बाद सपना चौधरी अपने खुद के नाम का इवेंट रखवाकर डांस करती है। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होते हैं।
फिर छाया सपना चौधरी का पुराना वीडियो
सपना चौधरी के चाहें कितने भी नए वीडियो क्यों ना आ जाएं। सपना के पुराने वीडियो की बात ही कुछ और है। सपना के पुराने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो फिर चर्चाओं में आ गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहनकर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। सपना इतना फुर्तीला डांस करती हैं कि वह सब भूलकर बस स्टेज पर ठुमके ही लगाती रहती हैं। वहीं दर्शकों को इम्प्रेस करने के चक्कर में सपना चौधरी सिर पर दुपट्टा ओढ़कर पीछे की ओर झुककर डांस करती हैं, लेकिन उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और फिर धड़ाम से गिर जाती हैं।
सपना का कॉन्फिडेंस देख लोगों ने की तारीफ
लेकिन आपको बता दें कि सपना चौधरी में कॉन्फिडेंस कूट-कूटकर भरा है। वह गिरने के बाद जरा भी हिचकिचाती नहीं हैं। वह फिर उठकर ताबड़तोड़ ठुमके लगाना शुरू कर देती हैं। सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का यह डांस वीडियो छा गया है। फैन्स आज भी इस वीडियो को देखकर सपना चौधरी की तारीफ करते थकते नहीं हैं। जहां एक यूजर ने कहा- कुछ लोग इतना होने के बाद घबरा जाते हैं और डांस नहीं करते, लेकिन सपना बहुत स्ट्रांग है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा- अगर कोई और होता को स्टेज छोड़ देगा, लेकिन यह देसी क्वीन है सपना चौधरी।


Click it and Unblock the Notifications











