Haryanvi Song: स्टेज पर चढ़ते ही सपना चौधरी करने लगीं ऐसा डांस, नजारा देखते ही फटी रह गईं लोगों की आंखें

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को कौन नहीं जानता। फैन्स तो सपना चौधरी के डांस को देखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आए दिनों सपना चौधरी के वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। उनका डांस देखने के लिए हजारों नहीं बल्कि लाखों करोड़ों लोग आते हैं। सपना का जोशीला डांस देख लोग जमकर पैसा लुटाते हैं। फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी काले रंग का सूट पहनकर इतना जोशीला डांस करती हैं कि पब्लिक अपने होश खो देती है।
इंटरनेट पर आग लगा रहा है सपना का यह वीडियो
वायरल हो रहे सपना के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी 'मटक चालूंगी' गाने पर इतना फुर्तीला डांस करती हैं कि फैन्स स्टेज के नीचे खड़े होकर जमकर तालियां बजाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना के डांस को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ जमा हुई है। इतनी भीड़ को देखकर आप भी अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों को सपना का डांस कितना पसंद आया है।
सपना चौधरी पर बन रही है फिल्म
आपको बता दें कि सपना चौधरी एक बड़ी स्टार बन गई हैं। उनके ऊपर फिल्म बनाई जा रही है जिसका नाम है 'मैडम सपना'। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होगी। बता दें कि सपना चौधरी की यह फिल्म महेश भट्ट डायरेक्टर कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











