Haryanvi Song: सपना चौधरी का फुर्तीला डांस देख पब्लिक हुई मदहोश, चिल्लाने लगे- देसी शकीरा...

Haryanvi Song

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को भला आज कौन नहीं जानता है। सपना चौधरी बहुत ही पॉपुलर डांसर हैं। उनका डांस और अंदाज फैन्स का दिल जीत लेता है। सपना चौधरी एक ऐसी डांसर हैं जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर छाए ही रहते हैं। चाहें सपना के गाने नए हों या पुराने फैन्स का दिल जीत ही लेते हैं, लेकिन आपको बता दें कि सपना के नए से ज्यादा पुराने गाने पसंद किए जाते हैं। वहीं हाल ही में सपना का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

फिर सोशल मीडिया पर छाया सपना का पुराना गाना

सपना का यह गाना बेहद पुराना है, लेकिन जब भी यह गाना बजता है। इस गाने पर बच्चे ही क्या जवान भी कूद-कूद कर डांस करते हैं। वहीं वायरल हो रहे सपना के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी गुलाबी रंग का सूट पहन और बाल खोलकर अपने पॉपुलर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर इतना फुर्तीला डांस करती हैं कि लोग को बस सपना को देखते ही रह जाते हैं। सपना की डांस एनर्जी और उनके ठुमके पर लोग मर मिटते हैं। वहीं सपना के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के जमकर कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम देसी शकीरा। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-मानना पड़ेगा आपके जैसा डांसर कोई दूसरा नहीं है।

सपना चौधरी के वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज

आपको बता दें कि यह सपना चौधरी का सालों पुराना वीडियो है, लेकिन सपना का यह वीडियो सोनोटेक मस्ती नाम के यूट्यूब पर 2 साल पहले शेयर किया गया है, लेकिन फिर भी इस वीडियो पर 83 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इससे ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना की पॉपुलेरिटी किसी बड़े स्टार से कम नहीं है।

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X