Haryanvi Song: यार तेरा चेतक पे चाले... गाने पर सपना चौधरी ने किया कमर तोड़ डांस, पब्लिक बोली-वंस मोर...

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणा में कई डांसर्स आईं और गईं, लेकिन कोई भी सपना चौधरी की जगह नहीं ले पाई। सपना चौधरी आज एक जाना माना नाम बन गई हैं। एक जमाना था जब सपना चौधरी तेज धूप में खड़े होकर रागिनी में डांस किया करती थीं, लेकिन आज सपना चौधरी के नाम के इवेंट किए जाते हैं। जिसका सपना चौधरी लाखों चार्ज करती हैं। बिग बॉस के घर में अपनी जगह बनाने के बाद सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी चांद छूने लगी। भले ही सपना चौधरी बिग बॉस का शो ना जीती हों, लेकिन वह लाखों करोड़ों दिल जीत चुकी थीं।

बदल गई है सपना की जिंदगी

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद उन्हें कई ऑफर्स मिले जिसने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी। आज सपना चौधरी लग्जरी लाइफ जीती हैं। सपना का लाइफस्टाइल भले ही बदल गया हो, लेकिन आज भी उनका देसी ठाठ और देसी डांस लोगों का दिल छू लेता है। सपना के गाने हमेशा की ट्रेंड में बने रहते हैं। फिलहाल तो उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सपना का यह गाना भले ही पुराना हो, लेकिन आज भी इस गाने ने धूम मचा रखी है।

सपना के डांस पर फिदा हुई पब्लिक

सपना चौधरी के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'यार तेरा चेतक पे चाले' गाने पर ऐसा गजब डांस करती नजर आती हैं कि पब्लिक तो उनकी दीवानी हो जाती है। नीला सूट पहने सपना चौधरी तेज धूप में खड़े होकर इस गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। गर्मी होने के बाद भी उनके चेहरे के एक्सप्रेशन गजब ढा रहे है। सपना चौधरी के इस कमर तोड़ डांस को देख पब्लिक भी वंस मोर चिल्लाने लगती है। बता दें कि सपना के इस वीडियो पर 24 मिलियन व्यूज हैं। यह वीडियो 7 साल पुराना है, लेकिन इस वीडियो ने आज भी धूम मचा रखी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X