Haryanvi Song: मुंह में पल्लू दबा सपना चौधरी ने लगाए 'लत लग जाएगी' गाने पर ठुमके, जमकर लुटाए लोगों ने पैसे

Haryanvi Song: हरियाणवी गानों पर धूम मचाने वाली सपना चौधरी किसी से कम नहीं हैं। सालों से सपना चौधरी ने हरियाणा में अपनी धाक जमाई हुई है। सपना के अलावा भी कई डांसर्स आईं और गईं, लेकिन कोई भी सपना चौधरी की जगह नहीं ले सका। सपना चौधरी आज इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि उनके पुराने गाने भी ट्रेंड में बने रहते है। चाहें सपना का गाना कितना भी पुराना क्यों ना हो, लोग उनके गानों पर डांस करना पसंद करते हैं।
सपना चौधरी के डांस वीडियो ने ढाया कहर
सपना चौधरी की एक झलक देखने के लिए हजारों नहीं बल्कि लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। आज तो सपना चौधरी के नाम के बड़े इवेंट होते हैं जिसमें महंगे टिकट लगाए जाते हैं। इस इवेंट के लिए सपना चौधरी लाखों की फीस लेती हैं, लेकिन एक समय था जब सपना चौधरी रागिनी में डांस किया करती थीं। सादा लकड़ी का स्टेज, कॉटन के सूट पहने सपना चौधरी तेज धूप में नाचकर लोगों को दीवाना बनाया करती थीं। वहीं सपना के डांस को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ भी जमा हो जाती थी। लोग सड़क किनारे खड़े होकर, स्टेज के पीछे खड़े होकर और तो और अपनी छतों पर भी लोग खड़े होकर सपना चौधरी का डांस देखने के लिए तैयार रहते थे। इससे तो आप समझ ही सकते हैं कि सपना चौधरी तब से ही कितनी पॉपुलर रही थीं।
डांस वीडियो पर आए मिलियन व्यूज
फिलहाल तो आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। यह सपना का थ्रोबैक वीडियो है जिसे देख आज भी लोग उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं। वायरल हो रहे सपना के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी नीला और लाल सूट पहने 'लत लग जाएगी' गाने पर कहर ढाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी का यह वीडियो सात साल पुराना है, लेकिन आज भी लोग सपना के इस वीडियो के दीवाने हैं। बता दें कि यह वीडियो चंदा वीडियो नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। जिसपर अभी तक 189 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











