..................... Haryanvi Song: Sapna Choudhary dance on teri aakhya ka yo kajal, Record break views, Trending no - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन सपना चौधरी ने 'आंख्या का यो काजल' गाने पर मारा ठुमका, तोड़े सारे रिकॉर्ड

Haryanvi Song Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणा की मोस्ट पॉपुलर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं। बच्चे से लेकर बड़ा तक आम से लेकर खास तक। देश से लेकर विदेश तक हर कोई सपना चौधरी के डांस का दीवाना है। सपना के गाने नए हों या पुराना इंटरनेट पर आए दिनों तहलका मचाते रहते हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग उनके सभी गानों को बेहद पसंद करती है।

इंटरनेट पर कहर ढा रहा है वीडियो

सपना चौधरी ने जब से अपने कदम स्टेज पर जमाए हैं तब से उन्होंने हजारों गानों पर परफॉर्म कर दिया है, लेकिन उनका एक गाना लोगों के दिल की छू गया है। सपना का यह गाना जब भी किसी शादी पार्टी या फंक्शन में बजता है लोगों के पैर थिरकने शुरू हो जाते हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ट्रांसपेरेंट काले रंग की साड़ी पहनी नजर आ रही हैं। अपने इस आउटफिट में सपना चौधरी लोगों का दिल घायल करती नजर आ रही हैं। एक तो सपना के लुक्स लोगों का दिल जीत रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनका तेरी आंख्या का यो काजल गाने पर इस तरह थिरकना लोगों को दीवाना बना रहा है।

सपना का डांस देख दीवाने हुए लोग

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही सपना चौधरी इस गाने पर डांस करना शुरू करती हैं लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों ने तालियां बजानी शुरु कर दीं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी का यह डांस लोगों को कितना पसंद आ रहा है। बता दें कि सपना के इस डांस वीडियो पर यूजर्स कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कुछ भी कहो, लेकिन नोरा से भी अच्छा डांस सपना करती है। वहीं दूसरे ने लिखा- देसी ठुमकों में सपना की जगह कोई नहीं ले सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X