Haryanvi Song: तेरे रेट बढ़ गए...सपना चौधरी के वीडियो ने काटा गदर, डांस मूव्स देख ऐसी बात बोल गए दर्शक

Haryanvi Song: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का आज नाम ही काफी है। आए दिनों सपना चौधरी के वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढाते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी सपना चौधरी के डांस के दीवाने हैं। जब से सपना चौधरी बिग बॉस का हिस्सा बनी हैं तब से तो उनके वीडियोज़ सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद तो सपना चौधरी की किस्मत बदल गई है।
धड़ल्ले से वायरल हो रहा सपना का ये वीडियो
बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पहले हरियाणा की मोस्ट पॉपुलर डांसर थीं। वहीं आज सपना देशभर में देसी हरियाणवी डांसर के नाम से मशहूर हैं। बता दें कि जिस शो से सपना की चांदी हुई थी यानी कि बिग बॉस एक बार फिर आने जा रहा है। फैन्स एक बार फिर चाहते हैं कि सपना एक बार बिग बॉस सीजन 19 में नजर आएं। भले ही सपना दोबारा बिग बॉस के सेट पर नजर आएं या ना आएं, लेकिन वह यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जरूर छाई रहने वाली हैं।
सपना के डांस वीडियो पर ढाया कहर
फिलहाल तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह सपना चौधरी का सबसे पुराना डांस वीडियो है जिसमें वह 'तेरे रेट बढ़ गए' गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती नजर आ रही हैं। काले रंग का सूट पहनी सपना चौधरी के इस डांस को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आ खड़े हुए हैं। सपना का डांस देखने के लिए लोगों की इतनी भीड़ जमा हो गई है कि सपना को डांस तक करने की जगह कम बची है। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर 2.4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। सपना के वीडियो पर आए इन व्यूज से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि लोगों को सपना का यह गाना कितना पसंद आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications