Haryanvi Song: सपना चौधरी ने 'पानी छलके' गाने पर मचा दी धूम, डांस देखने उमड़ी भारी भीड़

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणा में आजकल कई डांसर्स हैं जो अपने डांस से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, लेकिन इसके बाद भी सपना चौधरी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। बता दें कि सपना चौधरी के गाने सोशल मीडिया पर धूम मचा देते हैं। आज भी घर में कोई फंक्शन हो या शादी हो सपना चौधरी के गाने तो बजते ही हैं।

सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी छू रही है चांद
इस से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी कितनी पॉपुलर हैं। जब से सपना चौधरी बिग बॉस के घर से निकलकर आई हैं तब से तो उनकी पॉपुलेरिटी चांद छू रही है। वैसे तो लोग सपना के नए म्यूजिक वीडियो के रिलीज होने का इंतजार करते हैं, लेकिन फिलहाल तो सपना चौधरी का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। सपना का यह गाना है 'पानी छलके' है जो साल 2022 में रिलीज हुआ था।

छा गया सपना चौधरी का डांस वीडियो
बता दें कि सपना अपने इसी गाने पर स्टेज पर डांस परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हरे रंग का सूट पहने, हरी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहन स्टेज पर पानी छलके गाने पर ऐसा गजब डांस करती हैं कि उन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ आती है। सपना के ठुमकों के साथ ही उनके तीखे एक्सप्रेशन तो चाहने वालों का दिल ही घायल कर देते हैं। बता दें कि सपना के डांस को देखने वालों की भारी भीड़ती है। साथ ही में इस वीडियो को यूट्यब पर अभी तक 1.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इस वीडियो पर कमेंट्स की तो लंबी लाइन लगी हुई है। इस वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फैन्स को यह गाना कितना पसंद आया है।

यूजर्स ने यूं किए कमेंट्स
सपना के इस वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा -वाह क्या बात है सपना आपके जैसा कोई नहीं वहीं दूसरे ने लिखा- आज भी आपके डांस वीडियो धूम मचा देते हैं। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- आपको इस मुकाम पर देख बहुत खुशी होती है। आखिरकार अपनी मेहनत रंग लाई। वहीं चौथे ने लिखा- सबसे बेस्ट है हमारी देसी सपना चौधरी।

बनने वाली है सपना चौधरी पर फिल्म
जी हां, सपना चौधरी पर फिल्म बन रही है जिसका नाम 'मैडम सपना' बताया जा रहा है। सपना चौधरी अपने ऊपर बनने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सपना चौधरी की यह फिल्म आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट बना रहे हैं। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि सपना की यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। हालांकि अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

दो बच्चों की मां हैं सपना चौधरी
जी हां, आपको बता दें कि 34 साल की सपना चौधरी 2 बच्चों की मां हैं। सपना चौधरी ने 2020 में गुपचुप वीर साहू से शादी रचा ली थी। लेकिन फैन्स को इस बात की जानकारी तब हुई जब उन्होंने अपने बेटे होने की घोषणा की थी। उस समय फैन्स काफी नाराज थे क्योंकि सपना ने शादी की बात छिपाई थी, लेकिन बाद में फैन्स ने बच्चे और सपना को भर-भरके प्यार दिया था।

बता दें कि सपना का पहला बेटा 2020 में हुआ था। वहीं पिछले साल नवंबर में सपना चौधरी ने दूसरे बेटे को जन्म दिया था। जिसके होने पर सपना चौधरी ने एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए थे। बता दें कि बच्चे के जन्म के छह महीने बाद ही सपना चौधरी ने स्टेज पर फिर से डांस करना शुरू कर दिया था, लेकिन सपना के हालिया डांस परफॉर्मेंस को देख लोगों को लगा कि सपना को अभी आराम की जरूरत है।

More from Filmibeat

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X