..................... Haryanvi Song: Sapna Choudhary dance on new song reel bana de piya, video goes viral - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: सपना चौधरी के इस वीडियो ने मचा दी धूम, घर की बालकनी में किया ताबड़तोड़ डांस, VIDEO VIRAL

Haryanvi Song

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के यूं तो आए दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जहां सपना स्टेज पर खड़े होकर देसी डांस किया करती हैं, जिसे देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो जाती थी। वहीं हाल ही में सपना चौधरी ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना अपने नए गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। सपना का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है।

अपने नए गाने पर डांस करती दिखीं सपना चौधरी
हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने घर की बालकनी में खड़े होकर अपने नए गाने 'रील बना दे पिया' पर फुर्तीला डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना स्ट्रैपलेस सादा सिंपल सूट पहनी दिख रही हैं बिना मेकअप के एक पोनी बनाई हुई सपना चौधरी सिंपल लुक में ताबड़तोड़ डांस करती दिख रही हैं। सपना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। सपना के इस वीडियो पर लाइक्स के साथ-साथ कमेंट्स की भी लंबी लाइन लग गई है।

सपना के डांस वीडियो देख यूजर्स के यूं आए कमेंट
बता दें कि सपना चौधरी के इस वीडियो पर लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सपना तुम कमाल हो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-सही मायनों में बच्चे होने के बाद सपना चौधरी का कमबैक सॉन्ग है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-आप हमेशा ही अपने डांस से फैन्स का दिल जीत लेती हो। आपको बता दें कि सपना चौधरी पॉपुलर स्टार बन गई हैं। यह तो उनका नया गाना है जो काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन सपना के पुराना गाने भी ट्रेंड में बने रहते हैं।

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X