Haryanvi Song: सपना चौधरी की मटकती कमर पर दिल हार बैठी पब्लिक, 'चस्का रेड फरारी का' ने फिर मचाई धूम

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: सपना चौधरी के डांस वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को भी थिरकने पर मजबूर कर देते हैं। उनके गानों और डांस वीडियो की तो पब्लिक दीवानी है। सपना का एक भी ऐसा वीडियो नहीं है जिसपर मिलियन में व्यूज ना आए हों। सपना का गाना चाहें पुराना हो या नया ट्रेंडिंग लिस्ट में रहता है। पहले एक समय था जब सपना के गाने सिर्फ हरियाणा में पसंद किए जाते थे, लेकिन आज देश के कोने-कोने में सपना के गानों की धूम है।

सपना चौधरी के वीडियो ने मचाई धूम

आज चाहें कोई भी स्टेट क्यों न हो सपना चौधरी के गानों की जनता दीवानी है। फिलहाल तो सपना चौधरी के एक गाने ने फिर से कहर ढा दिया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी काला सूट पहने खुले बालों में ऐसा गजब का डांस करती दिखती हैं कि लोगों की तो आंखें ही खुली रह जाती हैं। सपना चौधरी के इस डांस को देखने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ आती है। बता दें कि सपना अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'चस्का रेड फरारी का पर' डांस करती नजर आ रही हैं।

सपना के डांस वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज

स्टेज पर ठुमकती सपना के डांस और एक्सप्रेशन को देख लोग सपना-सपना चिल्लाने लगते हैं। वहीं कुछ लोग तो नोटों की गड्डी सपना के सिर पर से उड़ाते हैं। सपना के डांस को देख स्टेज के नीचे बैठे लोग भी खड़े होकर कूदने लगते हैं। सपना का यह वीडियो तो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। बता दें कि सपना का यह डांस वीडियो सोनेटेक मस्ती नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। जिसपर अभी तक 4.9 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X