Haryanvi Song: लाखों की भीड़ में सपना चौधरी रोके नहीं रुकीं, कर दिया ऐसा डांस, वीडियो ने मचाया हंगामा

Haryanvi Song: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा देते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी सपना चौधरी के वीडियो देख उनकी तारीफ करते थकते नहीं हैं। बता दें कि सपना चौधरी की भी किस्मत बिग बॉस के घर से ही चमकी है। जब से सपना चौधरी बिग बॉस के घर के बाहर आई हैं तब से तो उनके करियर ने आसमान ही छू लिया है। देश हो या विदेश हर जगह बस सपना की ही धूम है।
सपना के देसी ठुमकों ने जीता दिल
सपना एक ऐसी डांसर हैं जिनके लोग नए वीडियो के रिलीज होने का इंतजार तो करते ही हैं साथ ही में उनके पुराने वीडियो भी इंटरनेट पर ऐसा कहर ढाते हैं कि पब्लिक तो दीवानी हो जाती है। फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो फैन्स द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी स्टेज पर चढ़ ऐसा गजब डांस करती नजर आती हैं कि लोगों की निगाहें उनपर से हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
वीडियो देख दीवाने हो गए लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने देसी डांस मूव्स और जोरदार ठुमकों से स्टेज हिला देती हैं। बता दें कि सपना के इस डांस को देखने के लिए हजार नहीं बल्कि लाखों की संख्या में लोग जमा हो गए हैं। इंटरनेट पर यह डांस वीडियो धूम मचा रहा है। फैन्स तो इस वीडियो की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मानना पड़ेगा कहर ढा दिया है आपने वहीं दूसरे ने लिखा- एक दम फायर हैं आप। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- सपना चौधरी हरियाणा की जान है।


Click it and Unblock the Notifications











