Haryanvi Song: सिर से पल्लू ओढ़ सपना ने किया ऐसा डांस, भाग गए सारे मर्दे, बस महिलाओं ने बैठ देखा नजारा

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी उनके डांस की तारीफ करते हैं। बचपन से ही सपना चौधरी ने हरियाणवी डांस किया है यही वजह है कि वह इस डांस में इतनी आगे निकल गई हैं कि बाकी सब पीछे छूट गए हैं। वैसे तो कई और भी डांसर्स हैं जो सपना चौधरी को टक्कर देने आई हैं, लेकिन सपना चौधरी से फिर भी आगे नहीं निकल पाई हैं।
सपना चौधरी का डांस देखने आईं महिलाएं
बता दें कि सपना चौधरी के वैसे तो कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोग भी हैरान हो गए हैं। सपना का यह वीडियो काफी पुराना है जब वह रागिनी में डांस किया करती थीं, इस दौरान सपना चौधरी ने सफेद सूट पहन हरियाणवी गाने पर इस तरह कूद-कूद के डांस करती नजर रही हैं कि लोगों के होश उड़ गए है। हैरानी वाली बात तो यह है कि सपना चौधरी का ये डांस देखने के लिए मर्दे कम ही नजर आ रहे हैं वीडियो में देखा जा सकता है कि केवल महिलाएं ही हैं जो सपना का डांस देखती नजर आ रही हैं।
सपना का डांस वीडियो देख दीवाने हुए लोग
वैसे तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का डांस देखने के लिए अधिक संख्या में पुरुष ही आते हैं, लेकिन इस वीडियो में अधिक संख्या में महिलाओं को देख लोग हैरान रह गए हैं। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- गदर काट दी है सपना चौधरी ने वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा जलवा कायम है आपका। बता दें कि वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications











