Haryanvi Song: भरी भीड़ में इस तरह का डांस करती दिखीं सपना चौधरी, ऐसा नजारा देख पब्लिक हुई दीवानी

Haryanvi Song: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के आज हजारों, लाखों नहीं बल्कि करोड़ों दीवाने हैं। फैन्स ही क्या सितारे भी सपना चौधरी की तारीफ करते थकते नहीं हैं। फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी लाल रंग का सूट पहनकर इस कदर डांस करती नजर आ रही हैं कि फैन्स तो उनके दीवाने हो गए हैं।
हवा कसूती से गाने पर सपना चौधरी ने ढाया कहर
सपना चौधरी के नए ही क्या पुराने वीडियो भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। हाल ही में सपना का एक पुराना वीडियो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी लाल रंग का सूट पहनकर अपने मोस्ट पॉपुलर गाने 'हवा कसूती से' गाने पर इस कदर फुर्तीला डांस करती हैं कि लोग तो उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा कर लेते हैं। सपना की अदाएं और उनके चेहरे का एक्सप्रेशन फैन्स के होश उड़ा रहा है।
इंटरनेट पर छा गया सपना चौधरी का वीडियो
सपना का यह डांस वीडियो तो काफी पुराना है, लेकिन इस वीडियो को पिछले साल 2024 में हरियाणवी मेनिया नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया था। 1 साल में ही इस वीडियो पर 5 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसी के साथ ही फैन्स तो इस वीडियो पर लाइक और कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एक दम फायर हैं आप वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा ना कोई सपना जैसा था ना है और ना हो पाएगा। बता दें कि इंटरनेट पर इस वीडियो ने आग लगा दी है।


Click it and Unblock the Notifications