Haryanvi Song: किसी के साथ नहीं अकेले में ही देख पाएंगे सपना चौधरी का ये डांस, यहां देखें Full Video

Haryanvi Song: सपना चौधरी (Sapna Choudhary) को आज भला कौन नहीं जानता है। सपना चौधरी आज नामी डांसर हैं। जब से सपना चौधरी बिग बॉस के घर से निकली हैं। उनकी किस्मत ही बदल गई है। शो से निकलने के बाद उनके पास प्रोजेक्ट्स की लंबी लाइन लग गई। सपना एक के बाद एक बड़े इवेंट्स में नजर आईं। बिग बॉस ने सपना का करियर आसमान पर पहुंचा दिया। बता दें कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब सपना चौधरी के गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड ना करते हों। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का पुराना वीडियो धूम मचा रहा है। जिसे देख फैन्स तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
सपना के डांस ने किया पारा हाई
बता दें कि वीकेंड पर तो सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के गाने और भी चलते हैं। खास तौर पर सपना के पुराने सॉन्ग की धूम मची रहती है। सपना के नए गानों से ज्यादा उनके पुराने गाने लोगों को दीवाना बना देते हैं। वहीं आज रविवार के दिन अधिकतर लोगों का पार्टी मूड ऑन हो जाता है और वह जमकर सपना चौधरी के गानों पर डांस करते हैं। खैर आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक थ्रोबैक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी के डांस मूव्स लोगों के दिलों को घायल कर रहे हैं।
सॉलिड बॉडी गाने पर कहर बरसाती दिखीं सपना
वायरल हो रहे सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि गहरे नीले रंग का सूट पहनीं सपना चौधरी 'सॉलिड बॉडी' गाने पर स्टेज पर कहर बरपाती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के बोल्ड डांस मूव्स इस वीडियो का टेंप्रेचर बढ़ा रहा है। बता दें कि सपना चौधरी का यह वीडियो सात साल पहले यूट्यूब पर शेयर किया गया था। अभी तक इस वीडियो पर 2.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











