Haryanvi Song: दिन दहाड़े सपना चौधरी ने स्टेज पर किए ऐसे डांस स्टेप्स, देखने वालों की हो गई सिट्टी-पिट्टी गुल

Haryanvi Song

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैन्स तो सपना का लाइव डांस देखने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। बता दें कि आज तो सपना के नाम के बड़े इवेंट होते हैं, लेकिन एक समय था जब सपना चौधरी रागिनी में डांस करती नजर आती थीं। तेज धूप में खुले आसमान के नीचे सपना चौधरी ऐसा फुर्तीला डांस करती थीं कि हर कोई उनके ठुमकों का दीवाना हो जाता था।

शकीरा से भी तेज मटकती है सपना की कमर

बता दें कि उस समय सपना (Sapna Choudhary) को लोग इतना पसंद करते थे कि लोग तो छतों पर चढ़कर उनका डांस देखने के लिए उत्साहित रहते थे। सपना चौधरी के नए डांस वीडियो से ज्यादा उनके पुराने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह सपना का पुराना वीडियो है जिसमें देखा जा सकता है कि सपना चौधरी अपने पुराने और हिट गाने रसगुल्ला खिला दे गाने पर ताबड़तोड़ डांस करती दिखती हैं।

सपना का डांस देखने वालों की लग गई लाइन

नारंगी रंग के सूट में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक दम सिंपल अंदाज फैन्स के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहा है। बता दें कि सपना चौधरी का यह डांस वीडियो चंदा वीडियो नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। सपना चौधरी का यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इस वीडियो पर 13 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। यह वीडियो आज का नहीं बल्कि सात साल पुराना है, लेकिन यह वीडियो आज भी इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X