Haryanvi Song: पूरा नहीं देख पाएंगे सपना चौधरी का ये वीडियो, खुल्लम खुल्ला कर दिया ऐसा डांस...

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) बहुत ही हिट और पॉपुलर डांसर हैं। उनके डांस को देखने के लिए हजारों-लाखों की संख्या में लोग जमा हो जाते हैं। जब सपना रागिनी में डांस किया करती थीं तब सपना के डांस को देखने के लिए इतनी भीड़ जमा हो जाती थी कि लोग जमीन पर बैठकर और घर की छतों पर चढ़कर सपना के डांस को देखते थे। वहीं आज भी जब सपना इवेंट में डांस करती हैं तब भी उनके डांस को देखने के लिए लोग महंगा से महंगा टिकट लेते हैं, लेकिन लाइव डांस देखने जरूर जाते हैं। सपना के डांस को देख हर कोई यही कहता है कि आखिर ऐसा क्या है जो सपना सबसे अलग हैं।
सपना के इस वीडियो ने उड़ा दिए लोगों के होश
सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए पुराने वीडियो इंटरनेट पर छा जाते हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी नीला और खाकी रंग का सूट पहन, बाल खोलकर इस कदर डांस करती नजर आती हैं को लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। सपना के बोल्ड डांस स्टेप्स, उनके चेहरे के एक्सप्रेशन लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रहे हैं। हर वीडियो की तरह सपना के इस वीडियो में भी देखा जा सकता है कि सपना का डांस देखने के लिए इतनी भीड़ जमा हो जाती है कि लोग स्टेज तक पर आकर खड़े हो गए हैं। बता दें कि सपना चौधरी का यह वीडियो कुछ घंटे पहले उनके फैन पेज पर शेयर किया गया है।
सपना पर बन रही है फिल्म
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी आज बड़ी स्टार मानी जाती हैं। सपना की इसी पॉपुलेरिटी और उनके संघर्ष को देखते हुए आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने उनपर फिल्म बनाने का सोचा। बता दें कि फिल्म का नाम 'मैडम सपना' है, लेकिन अभी तक मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर या कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन फैन्स को इंतजार है कि जल्द ही फिल्म से जड़ा ट्रेलर या पोस्टर रिलीज होगा।


Click it and Unblock the Notifications