Haryanvi Song: Sapna Choudhary के गाने ने मचाया भूचाल, ठुमके देखते ही लट्टू हुई भीड़

Haryanvi Song

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक समय था जब उन्हें अपनी पहचान बनाने के लिए एक दिन में कई रागनियों में जाना पड़ता था, लेकिन बिग बॉस के घर से निकलने के बाद मानों सपना चौधरी की किस्मत ने आसमान छू लिया हो। आज सपना का नाम देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी काफी पॉपुलर हैं। देसी ही क्या विदेशी लोग भी सपना के गानों पर ठुमके लगाते हैं।

सोशल मीडिया पर छा गया सपना का डांस वीडियो

सपना (Sapna Choudhary) के नए गानों के साथ-साथ उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर बवाल काट देते हैं। आज भी सपना के कई ऐसे पुराने गाने हैं जिनपर तेजी से व्यूज बढ़ते हैं। 'तेरी आंख्या का यो काजल', 'चेतक' और 'बंदूक चालेगी' 'पानी छलके' गाने के जैसा ही सपना चौधरी का एक गाना है 'भूचाल'। जब-जब सपना इस गाने पर डांस करती हैं मानों लोग तो उनपर लट्टू ही हो जाते हैं।

सपना चौधरी के डांस ने मचाया भूचाल

वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना (Sapna Choudhary) नीले और लाल रंग का सूट पहने अपने पॉपुलर गाने भूचाल पर जबरदस्त कमर मटकाती नजर आ रही हैं। सपना का यह डांस देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ आई है जो इस वीडियो में साफ देखी जा सकती है। सपना का ऐसा कोई भी परफॉर्मेंस नहीं जाता जिसमें लोगों की भारी भीड़ ना जमा हुई हो। वैसे आपको बता दें कि सपना चौधरी अब रागिनी में नहीं बल्कि बड़े इवेंट में डांस करती हैं। आज उनके नाम के बड़े इवेंट रखे जाते हैं। जिसका सपना लाखों में चार्ज करती हैं।

More from Filmibeat

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X