Haryanvi Song: सपना चौधरी के इस डांस को देखने के लिए भीड़ हुई बेकाबू, एक ठुमके पर मर मिटे फैन्स

Haryanvi Song: सपना चौधरी हरियाणा की एक ऐसी डांसर हैं जिसने आज अपना नाम देश दुनिया में कर लिया है। सपना चौधरी के लोग तो इतने दीवाने हैं कि तेज धूप में भी लोगों ने खड़े होकर उनका डांस देखा है। इतनी पॉपुलर होने के बाद भी सपना चौधरी का देसी अंदाज जरा भी नहीं बदला। यही वजह है कि उनके फैन्स उन्हें इतना ज्यादा पसंद करते हैं।
सपना के सात साल पुराने वीडियो ने फिर मचाई धूम
बता दें कि सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। सपना का यह गाना 7 साल पुराना है, लेकिन यह गाना इतना पसंद किया जाता है कि इस गाने के बजते ही लोग अपने पैर थिरकाने लगते हैं। यहां तक की आज भी अगर सपना इस गाने पर किसी इवेंट में डांस करती हैं तब तो लोग सीटियां बजाते नहीं थकते हैं।
सपना ने पीला सूट पहन जमकर मारे ठुमके
वायरल हो रहे सपना चौधरी के थ्रोबैक वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी पीले रंग का सूट पहने और एक दम सिंपल अंदाज में स्टेज पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि सपना चौधरी का डांस देखने के लिए कितनी भीड़ जमा हो गई है। बता दें कि सपना अपने मोस्ट पॉपुलर गाने बंदूक चलाके पर डांस करती नजर आ रही हैं। सपना का फुर्तीला डांस लोगों को दीवाना बना देता है। यही वजह है कि फैन्स बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद करते हैं।
सपना के डांस वीडियो पर आए इतने मिलियन व्यूज
बता दें कि यह वीडियो इतना धूम मचा रहा है कि इस वीडियो पर 317 मिलियन व्यूज आ गए हैं। यह पहली बार नहीं है कि सपना के वीडियो पर 300 मिलियन से अधिक व्यूज आए हों, बल्कि सपना के ऐसे ना जाने कितने वीडियोज़ हैं जिसपर 600, 500 से ज्यादा भी व्यूज आ चुके हैं। सपना के डांस वीडियोज पर आए व्यूज देखकर ही अपना अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से भी ज्यादा पॉपुलर हैं।


Click it and Unblock the Notifications