..................... Haryanvi Song: Sapna Choudhary and rakhi sawant dance face off, video went viral on social media - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: सपना चौधरी और राखी सावंत ने दी एक दूसरे को डांस में टक्कर, यूट्यूब पर धमाल मचा रहा VIDEO

Sapna Choudhary

Haryanvi Song: सपना चौधरी को भला आज कौन नहीं जानता। बच्चे से लेकर बूढ़ा तक हर कोई सपना चौधरी के नाम के साथ-साथ उनके गानों को याद रखता है। भले ही सपना चौधरी एक बड़ी स्टार बन गई हों, लेकिन एक समय था जब सपना चौधरी को लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने के लिए कई शोज करने पड़ते थे। पैसे की तंगी की वजह से सपना चौधरी दिन रात स्टेज पर डांस कर अपने घरवालों का पेट पालती थीं, लेकिन आज सपना चौधरी की किस्मत पूरी तरह से बदल गई है। आज तो सपना करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।

सपना चौधरी ने दी राखी को डांस में टक्कर

बता दें कि सपना भले ही आज कितनी भी अमीर क्यों ना हो गई हों, लेकिन सपना चौधरी का आज भी देसी अंदाज लोगों को पुरानी सपना की याद दिलाता है। हाल ही में सपना चौधरी का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी राखी सावंत के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी सावंत सपना चौधरी के गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर उन्हीं को टक्कर देती दिख रही हैं, लेकिन सपना भी सपना हैं। रेसलिंग रिंग में बीच में खड़ी सपना ऐसा फुर्तीला डांस करती हैं कि राखी सावंत भी उन्हें देखती रह जाती हैं।

सपना की पॉपुलेरिटी छू रही आसमान

बता दें कि सपना चौधरी और राखी सावंत का डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ भी इस वीडियो में देखी जा सकती है। उस समय सपना चौधरी और राखी सावंत का डांस देखने के लिए हजारों की भीड़ लगी थी, लेकिन फिलहाल अब सपना चौधरी के अकेले डांस इवेंट पर ही लाखों की भीड़ उमड़ कर आती है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी आज कितनी पॉपुलर हो गई हैं।

Read more about: haryanvi songs sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X