Haryanvi Song: छोटी बच्ची ने दी सपना चौधरी को कड़ी टक्कर, किया ऐसा ताबड़तोड़ डांस की देखते रह गए लोग...

Haryanvi Song: अपने देसी डांस के अंदाज से सभी को अपना दीवाना बना लेने वाली सपना चौधरी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सपना चौधरी इतनी पॉपुलर हैं कि उनके नए गाने ही नहीं बल्कि उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं।
सपना चौधरी के पुराने गाने आज भी ट्रेंड में बने हुए हैं। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी को एक छोटी बच्ची डांस में जबरदस्त टक्कर देती नजर आ रही है।
नन्ही बच्ची ने दी सपना को टक्कर
वायरल हो रहे सपना चौधरी के इस वीडियो में देख सकते हैं कि सपना चौधरी क्रीम और लाल रंग के सूट में नजर आ रही हैं। खुले बाल और चेहरे पर मुस्कान के साथ सपना अपने मोस्ट पॉपुलर गाने इंग्लिश मीडियम पर ऐसा जबरदस्त डांस करती हैं कि लोग तो तालियां बजाते थकते नहीं हैं। सपना चौधरी पर जमकर नोटों की बारिश भी होती है, लेकिन इतने में ही सपना का डांस देखने आई ऑडियंस में से एक नन्ही बच्ची आकर सपना को डांस में जोरदार टक्कर देती है।
वीडियो पर आए रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी तो डांस करती ही हैं वहीं पीछे से नन्ही बच्ची ऐसी कमर मटकाती है कि लोग तो बस बच्ची को देखते ही रह जाते हैं। नन्ही बच्ची का डांस ही नहीं बच्ची के एक्सप्रेशन भी फैन्स का दिल जीत लेते हैं। बता दें कि सपना चौधरी का यह वीडियो 8 साल पुराना है, लेकिन आज भी यह गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो पर व्यूज की बात करें तो इस वीडियो पर अभी तक 23 करोड़ व्यूज आ चुके है। इसी से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सपना चौधरी के गाने कितनी हिट हैं।


Click it and Unblock the Notifications