Haryanvi Song: फिर छाया 7 साल पुराना सपना चौधरी का ये डांस वीडियो, लोग बोले- जितनी बार देखो उतना कम है...

Haryanvi Song: हरियाणा में अपने गानों और देसी डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) आज दुनिया भर में फेमस हैं। बता दें कि हर कोई सपना चौधरी के गानों पर डांस करना पसंद करता है। सपना चौधरी की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके गाने रिलीज होते ही छा जाते हैं। सपना चौधरी के गाने एवरग्रीन हैं। सपना के गाने चाहें कितने भी पुराने क्यों ना हो जाएं लोग सपना के गानों पर थिरकना पसंद करते हैं।
सोशल मीडिया पर छाया 7 साल पुराना सपना का वीडियो
फिलहाल तो आपको बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का एक पुराना वीडियो है जो सोशल मीडिया पर बवाल काट रहा है। दरअसल यह सपना चौधरी का 7 साल पुराना गाना है। जिसमें सपना चौधरी नीले रंग का सूट पहने जबरदस्त ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी 'बहू जमींदार' गाने पर ऐसा डांस करती हैं कि लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। बता दें कि एक समय था जब सपना चौधरी कुछ हजार रुपये में रागिनी में डांस किया करती थीं, लेकिन आज सपना चौधरी बड़े इवेंट्स में डांस करती हैं जिसका वह लाखों चार्ज करती हैं।
वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज
फिलहाल तो सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) के इस वीडियो की बात करें तो सपना के इस वीडियो पर ताबड़तोड़ व्यूज आ रहे हैं। लोग बार-बार यूट्यूब पर देखना पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक 47 करोड़ व्यूज आए हुए हैं। साथ ही कमेंट्स की भी लंबी लाइन गई हुई है। सपना के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सपना जैसा कोई नहीं वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सपना की एनर्जी दिल जीत लेती है। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- सपना चौधरी ने धूम मचा दी है।


Click it and Unblock the Notifications











