Haryanvi Song: सपना चौधरी के 7 साल पुराने वीडियो ने फिर ढाया कहर, इंटरनेट पर लगा दी आग...

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस वीडियो की वजह से आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। सपना चौधरी इतनी पॉपुलर डांसर हैं कि उनके नए ही क्या पुराने डांस वीडियो भी इंटरनेट पर इस तरह छाए रहते हैं कि नामी डांसर्स के वीडियो के व्यूज भी सपना के पुराने डांस वीडियो के व्यूज के आगे फीके रहते हैं। चाहें नोरा हों या कोई अन्य डांसर की तुलना सपना चौधरी के देसी डांस से की ही नहीं जा सकती है।
सपना चौधरी के सबसे पुराने डांस वीडियो ने मचाया धमाल
फिलहाल तो सपना चौधरी का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी के पुराने गाने 'बहू जमीदार की' गाने पर गुलाबी सूट पहनकर ऐसा डांस करती नजर आती हैं कि हर कोई सपना चौधरी का दीवाना बन बैठता है। सपना चौधरी के इस डांस को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। हर कोई सपना के इस डांस को देख ताली बजाता नहीं थकता है।
इंटरनेट पर छा गया वीडियो
बता दें कि सपना के इस वीडियो को हरियाणवी डांसर नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। जिसपर 95 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। बता दें कि सपना चौधरी का यह डांस वीडियो 7 साल पुराना है और आज भी यह वीडियो इंटरनेट पर कहर ढा रहा है। सपना चौधरी के चाहने वाले तो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। वहीं आज की बात करें तो सपना चौधरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मैडम सपना' को लेकर भी चर्चाओं में बनी रहती हैं। बताया जा रहा है कि उनकी यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। मैडम सपना फिल्म को आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications