Haryanvi Song: सपना चौधरी को नई डांसर ने दी टक्कर, किया ऐसा डांस की वीडियो पर आए 526 मिलियन व्यूज

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का देसी अंदाज और उनका डांस लोगों का दिल जीत लेता है। फैन्स तो सपना चौधरी का एक डांस देखने के लिए मर मिट जाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि सपना चौधरी को भी अब टक्कर देने के लिए एक हसीना आ चुकी हैं। कम उम्र की इस डांसर ने अपने एक डांस से लोगों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर इस एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फैन्स तो इस हसीना के वीडियोज के आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
सपना चौधरी को टक्कर दे रही हैं प्रांजल दहिया
बता दें कि यह डांसर कोई और नहीं बल्कि प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) हैं जिन्होंने '52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी' गाने पर डांस कर गर्दा उड़ा दी थी। वहीं उनका एक और गाना है 'जिप्सी' जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस गाने के बजते ही लोग अपने पैर थिरकाने लगते हैं। इस वीडियो में प्रांजल की देसी अदाएं लोगों के दिलों की धड़कने बढ़ा रही हैं। इस वीडियो में प्रांजल दहिया कभी ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रही हैं तो कभी वह इंडो वेस्टर्न ड्रेस पहन कहर ढाती दिख रही हैं।
गाने पर आए रिकॉर्ड तोड़ व्यूज
प्रांजल दहिया (Pranjal Dahiya) का यह गाना 'जिप्सी' 2 मिनट 35 सेकंड का है। इतने कम मिनट के हरियाणवी गाने ने धूम मचा दी है। शादी हो या पार्टी बिना इस गाने के फंक्शन ही अधूरा रहता है। इतना ही नहीं शादियों के सीजन में कई दुल्हनें भी इस गाने पर डांस कर अपने पार्टनर को सप्राइज देती हैं। बता दें कि प्रांजल दहिया के इस वीडियो पर 5, 10 मिलियन व्यूज नहीं बल्कि 526 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। लोग तो प्रांजल दहिया के इस गाने को बार-बार सुन रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











