Haryanvi Song: सपना चौधरी से भी चार कदम आगे निकलीं मुस्कान बेबी, डांस देख कर लेंगे आंखें बंद...

Haryanvi Song: हरियाणवी डांसर की लिस्ट में सबसे पहले अगर किसी का नाम आता है तो वह हैं सपना चौधरी (Sapna Choudhary)। जी हां, सपना के डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। फैन्स तो सपना का डांस देखने के लिए घंटों इंतजार भी करते हैं, वैसे सपना जितना पॉपुलर तो आज तक कोई नहीं हुआ है, लेकिन सपना चौधरी को भी अब डांस में टक्कर देने आ गई हैं मुस्कान बेबी। जी हां, यूट्यूब पर मुस्कान बेबी का एक डांस वीडियो कहर ढा रहा है। इस वीडियो में मुस्कान का अंदाज, एक्सप्रेशन और अदाएं देख लोग तो उनपर लट्टू हो गए हैं।
तेरी आंख्या का यो काजल पर किया ताबड़तोड़ डांस
हाल ही में मुस्कान बेबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्कान बेबी नीले और सफेद रंग का सूट पहन, बाल खोलकर और डार्क मेकअप करके सपना चौधरी के मोस्ट पॉपुलर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' गाने पर इस तरह डांस करती नजर आती हैं कि लोग तो मुस्कान के दीवाने हो गए है। मुस्कान का फुर्तीला डांस और ऐसी अदाएं देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई है।
मुस्कान की लगी तारीफों की लंबी लाइन
बता दें कि मुस्कान का यह वीडियो सोनोटेक रागिनी नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। यह वीडियो इस चैनल पर 1 महीने पहले शेयर किया गया है और इस वीडियो पर अभी तक 1 लाख 26 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। बता दें कि मुस्कान का एक वीडियो नहीं है बल्कि ऐसे कई वीडियो हैं जो इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। फिलहाल तो मुस्कान के इस वीडियो को देख लोग मुस्कान की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











