..................... Haryanvi Song: Man did obscene act with sapna Choudhary, dancer slap him amid performance, Trending video - Hindi Filmibeat

Sapna Choudhary के साथ शख्स ने की अश्लील हरकत ? डांसर ने घुमा के मारा तमाचा, देखते रह गए लोग, VIDEO

Sapna Choudhary

Sapna Choudhary Viral Video: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। सपना चौधरी के लाइव डांस देखने वालों की लंबी लाइन रहती है। जब भी सपना स्टेज पर उतरती हैं तब-तब लोग स्टेज के नीचे से सपना सपना चिल्लाते हैं, लेकिन आपको बता दें कि सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि सपना के साथ किसी शख्स ने अश्लील हरकत की है। जिसके बाद तो सपना चौधरी का पारा हाई हो जाता है।

सपना चौधरी के साथ हुई ये अश्लील हरकत

जी हां, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी स्टेज पर जबरदस्त ठुमके लगा रही होती हैं, लेकिन ये शख्स पीछे से आकर उन्हें छूने की कोशिश करता है और अश्लील हरकतें करने लगता है। यह सब सपना चौधरी को बर्दाश्त नहीं होता है। जैसे ही सपना चौधरी पीछे मुड़ती हैं वह शख्स से मुंह पर जोरदार तमाचा जड़ देती हैं। शख्स की ये हरकत सपना चौधरी का पारा हाई कर देती है और इसके बाद सपना अपना डांस परफॉर्मेंस भी रोक देती हैं।

नहीं की जा सकती है वीडियो की पुष्टी

आपको बता दें कि यह वीडियो काफी ब्लर है और काफी दूर से बनाया गया है। वीडियो के कैप्शन में तो लिखा है कि यह वीडियो सपना चौधरी का है, लेकिन यह वीडियो काफी दूरी से बनाया गया है। जिस वजह से डांसर का चेहरा साफ नहीं है। इसलिए इस बात की फिल्मीबीट पुष्टी नहीं करता है कि यह सपना चौधरी का ही वीडियो है।

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X