..................... Haryanvi Song: man dance with Sapna Choudhary amid dance performance, video viral on social media - Hindi Filmibeat

Haryanvi Song: सपना चौधरी का डांस देख बौखलाया शख्स, भरी भीड़ में कर दी ऐसी हरकत, अब वायरल हो रहा वीडियो

Haryanvi Song

Haryanvi Song: हरियाणा की देसी क्वीन सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी हमेशा की तरह तड़कता-भड़कता डांस करती नजर आ रही हैं। स्टेज पर चढ़ते ही सपना चौधरी ऐसा जादू बिखेरती हैं कि लोग तो उनके दीवाने हो जाते हैं। वहीं वीडियो में भी सपना चौधरी का डांस लोगों को पैर थिरकाने पर मजबूर कर देता है। फिलहाल तो सपना के इस डांस को देख आप भी सपना की तारीफ करते नहीं थकेंगे।

सोशल मीडिया पर छा गया सपना चौधरी का डांस वीडियो

वायरल हो रहे सपना चौधरी के डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी 'मैं तेरी नाची नाचू दुनिया की औकात नहीं' गाने पर धमाकेदार डांस करती नजर आती हैं। सपना को इस तरह डांस करता देख भीड़ में से एक आदमी खड़े होकर डांस करना शुरू कर देता है। आदमी अजीबो गरीब डांस स्टेप कर सपना चौधरी का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता है, लेकिन सपना उस शख्स पर जरा भी ध्यान नहीं देती हैं और अपना डांस जारी रख वह लोगों का दिल जीत लेती हैं। बता दें कि सपना का यह गाना सोशल मीडिया पर खास पसंद किया जा रहा है। सपना चौधरी का यह वीडियो 6 साल पुराना है और इस वीडियो पर अभी तक 1.5 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।

बड़ी स्टार बन गई हैं सपना

बता दें कि आजकल सपना चौधरी रागिनी में नहीं नाचती हैं बल्कि अब वह एक बड़ी स्टार बन गई हैं। सपना चौधरी के नाम के बड़े इवेंट रख जाते हैं। इस इवेंट में आने का ही सपना चौधरी अच्छा खासा चार्ज करती हैं। सपना चौधरी की सफलता को देखते हुए आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने सपना चौधरी पर फिल्म बनाने का फैसला किया। बता दें कि सपना की फिल्म का नाम 'मैडम सपना' है। सोर्स की मानें तो फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है।

Read more about: haryanvi song sapna choudhary
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X