Haryanvi Song: Sunita Baby के जोरदार ठुमकों के आगे सपना चौधरी भी हुईं फेल, वीडियो ने ढाया कहर

Haryanvi Song: हरियाणी गानों का दीवाना तो हर कोई है। शादी हो या कोई फंक्शन पार्टी जब तक हरियाणी गाने नहीं बजते पार्टी फीकी ही रह जाती है। जब भी हरियाणी गानों का नाम आता है लोगों के दिमाग में पहला नाम सपना चौधरी ही आता है। सपना चौधरी के गाने और उनके जोरदार ठुमके लोगों का दिल जीत लेते हैं। उनके डांस परफॉर्मेंस के दौरान हजारों लाखों की भीड़ जमा हो जाती है।
सुनीता बेबी के ठुमकों के आगे फेल हुईं सपना चौधरी
लेकिन आपको बता दें कि अब सपना चौधरी को डांस में जोरदार टक्कर देने आई हैं सुनीता बेबी। जी हां, सुनीता बेबी के फुर्तीले डांस के साथ ही उनके गजब के ठुमके लोगों का दिल जीत लेते हैं। सुनीता बेबी के कार्यक्रम में लोगों की तगड़ी भीड़ जमा होती है। दूर-दूर से लोग सुनीता बेबी का डांस देखने के लिए आते हैं। सुनीता बेबी के लाइव डांस के साथ ही उनके डांस वीडियो भी सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। फिलहाल तो सुनीता बेबी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनीता बेबी स्टेज पर आग बरसाती नजर आ रही हैं।
सुनीता बेबी के वीडियो पर लोगों ने जमकर लुटाया प्यार
वायरल हो रहा यह वीडियो 6 साल पुराना है, लेकिन आज भी सुनीता के इस वीडियो पर लोगों के लाइक और कमेंट्स की लाइन लगी है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि सुनीता बेबी क्रीम और रेड कलर के सूट में 'पाक्या पड़ा अंगूर' गाने पर जबरदस्त कमर मटकाती दिख रही हैं। सुनीता बेबी का डांस देख लोग उनपर जबरदस्त पैसे लुटाते भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सुनीता बेबी का यह डांस वीडियो हरियाणवी डांस हिट्स नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











