Haryanvi Song: इंटरनेट हिला डाला! सपना चौधरी के डांस ने मचा दी धूम, VIDEO ने तोड़ दिए अब तक के सारे रिकॉर्ड

Haryanvi Song Sapna Choudhary

Haryanvi Song: हरियाणा में अपने देसी डांस से धूम मचाने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) आज दुनिया भर में फेमस हो चुकी हैं। सपना चौधरी के गानों के दीवानों की लंबी लिस्ट है। देश ही में ही नहीं विदेशों में भी सपना के गानों की धूम है। बता दें कि किसी बॉलीवुड गाने से ज्यादा सपना चौधरी के गाने सुने जाते हैं। उनके डांस वीडियो पर आते रिकॉर्ड तोड़ व्यूज इस बात की गवाही देते हैं कि सपना चौधरी जैसी डांसर एक ही थी और एक ही रहेगी।

सपना के फुर्तीले डांस ने बना दिया लोगों को दीवाना

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के कई नए पुराने डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढाते रहते हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी गुलाबी रंग का सूट पीला दुपट्टा और आधे खुले बाल में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सपना इतना ताबड़तोड़ डांस करती नजर आती हैं कि उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो जाती है। सपना का 'लाड पिया के' (laad piya ke) गाने पर इतना फुर्तीला डांस देख लोग जमकर तालियां बजाते हैं। बता दें कि भले ही सपना चौधरी के इस डांस वीडियो पर व्यूज मिलियन में ना हों, लेकिन इस गाने के ओरिजनिल वीडियो में सपना ने कमाल कर दिया है।

सपना चौधरी के वीडियो पर आए ताबड़तोड़ व्यूज

बता दें कि 'लाड पिया के' (laad piya ke) गाने में सपना चौधरी प्रदीप बूरा के साथ नजर आ रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री इस गाने को बहुत ही रोमांटिक बना रही है। बता दें कि सपना चौधरी के इस वीडियो पर 100 या 200 मिलिनय व्यूज नहीं बल्कि इस वीडियो पर 649 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि इस गाने ने इंटरनेट पर किस कदर तहलका मचाया है। फिलहाल तो सपना (Sapna Choudhary) के ये दोनों ही वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। फैन्स इन वीडियोज़ को बार-बार देख रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X