Haryanvi Song: 'तू चीज लाजवाब' गाने पर सपना चौधरी ने किया फुल एनर्जी डांस, देखने वालों ने जमकर उड़ाए पैसे

Haryanvi Song: हरियाणा की मोस्ट पॉपुलर डांसर हैं सपना चौधरी (Sapna Choudhary)। जी हां, सपना चौधरी के गाने और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। वहीं उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए हजारों लाखों की भीड़ उमड़ आती है। हर कोई सपना चौधरी के डांस की भर-भर के तारीफ करता है। हर कोई चाहता है कि सपना चौधरी स्टेज पर आकर इसी एनर्जी के साथ डांस करें।
छा गया सपना चौधरी का डांस
बता दें कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) काफी पॉपुलर हैं। उनके गाने तो धूम मचाते ही हैं साथ ही में उनके पुराने गाने भी पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड से ज्यादा सपना चौधरी के हरियाणवी गाने पॉपुलर हैं चाहें गाने नए हों या पुराने फैन्स उनपर बराबर प्यार बरसाते हैं। फिलहाल तो सपना चौधरी का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी 'तू चीज लाजवाब' गाने पर फुल एनर्जी से डांस करती नजर आ रही हैं।
सपना के ठुमके देख दीवाने हुए लोग
पीला सूट पहने सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ऐसी कमर मटकाती हैं कि हर कोई सपना चौधरी का दीवाना बन जाता है। इस डांस वीडियो में सपना चौधरी के गजब डांस के साथ ही उनके एक्सप्रेशन तो लोगों का दिल घायल कर रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी के इस डांस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एनर्जी हो तो सपना चौधरी जैसी। वहीं दूसरे ने लिखा- सपना का डांस धूम मचा देता है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- सपना चौधरी के पुराने डांस वीडियोज़ तो फायर हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी का यह डांस वीडियो हरियाणवी मेनिया पर पिछले साल शेयर किया गया है, लेकिन इस वीडियो पर अभी तक 48 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications