Haryanvi Song: 'हुस्न हरियाणे का' गाने पर सपना चौधरी का डांस देख फिदा हुए लोग, एक ठुमके पर बरसाए हजारों नोट

Haryanvi Song: हरियाणी गानों पर धूम मचा देने वाली सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस और अपने जलवों से लोगों को अपना दीवाना बना देती हैं। आज तक ऐसा कोई नहीं आया जो हरियाणी गानों पर सपना चौधरी को टक्कर दे सके। सपना चौधरी ने छोटी उम्र से ही स्टेज पर अपने डांस से लोगों का दिल जीत रखा है। यही वजह है कि सपना चौधरी का डांस तो देखने हजारों लाखों की भीड़ तो आती ही है साथ ही में यूट्यूब वीडियो पर मिलियंस में व्यूज आते हैं।
सपना के वीडियो पर आए मिलियंस व्यूज
सपना चौधरी आज इतनी पॉपुलर हैं कि उनके पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर कहर ढा देते हैं। फिलहाल तो उनका एक पुराना ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो 7 साल पुराना है और इस वीडियो पर 1.4 मिलियन व्यूज आए हुए हैं। बता दें कि इस वीडियो में सपना ऐसे वैसे गाने नहीं बल्कि हरियाणा के मोस्ट पॉपुलर गाने 'हुस्न हरियाणे का' गाने पर कमरतोड़ डांस करती नजर आती हैं। सपना चौधरी का डांस देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई है।
सपना चौधरी के एक ठुमके पर लोग बरसाते हैं पैसे
सपना का डांस लोगों को इतना पसंद आता है कि वह एक ठुमका लगती हैं तो नोटों की बारिश हो जाती है। सपना चौधरी की फुर्ती और उनके एक्सप्रेशन लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर देते हैं। सपना आज भले ही 2 बच्चों की मां हो गई हैं, लेकिन आज भी उनकी डांस परफॉर्मेंस लोगों का दिल जीत लेता है। बता दें कि सपना चौधरी पॉपुलर होने के साथ-साथ आज काफी पैसे वाली भी हो गई हैं। उनकी अच्छी खासी नेटवर्थ है। बता दें कि सपना ने साल 2020 में वीर साहू से गुपचुप शादी रचा थी। वहीं उसी साल उनके पहले बेटे ने जन्म लिया था। वहीं पिछली साल नवंबर ने सपना चौधरी ने दूसरे बेटे को जन्म दिया था।


Click it and Unblock the Notifications











