सपना चौधरी का इतना फुर्तीला डांस देख खड़े हो गए अनन्या पांडे के रोंगटे, लाइव परफॉर्मेंस ने मचाया धमाल

Haryanvi Song

Haryanvi Song: देसी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के एक नहीं बल्कि कई डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। सपना चौधरी का देसी डांस फैन्स का दिल जीत लेता है। उनका डांस देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो जाती है। सपना के डांस के शुरू होने से लेकर अंत तक लोग तालियां बजाते थकते नहीं हैं। पहले तो सपना चौधरी रागिनी में डांस किया करती थीं, लेकिन पॉपुलर होने के बाद अब उनके नाम के इवेंट किए जाते हैं। वहीं हाल ही में सपना चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी ITA अवॉर्ड्स में डांस करती नजर आ रही हैं।

अनन्या पांडे हुईं सपना के डांस की दीवानी

पर्पल सूट में गुलाबी दुपट्टा ओढ़े सपना चौधरी जैसे ही स्टेज पर एंट्री करती हैं लोगों के चिल्लाने की और चेयर करने की आवाजें आने लगती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी 'पानी छलके' और 'गज का घूंघट डाल चली मैं तो मटक-मटक' गाने पर जोरदार डांस करती दिखती हैं। सपना के डांस के साथ-साथ उनके एक्सप्रेशन भी फैन्स का दिल जीत लेते हैं। सपना का ऐसा जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देख कई सितारे सपना की तारीफ करते हैं। वहीं अनन्या पांडे तो सपना के डांस की दीवानी हो जाती हैं। अनन्या तो सपना का डांस खत्म होने के बाद जोरदार तालियां बजाती नजर आती हैं।

सपना के वीडियो पर यूजर्स के यूं आए कमेंट्स

बता दें कि सपना चौधरी के इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दुनियाभर में पॉपुलर हो गई हैं सपना चौधरी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- मानना पड़ेगा सपना जैसा कोई नहीं है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा-सपना ने तो फिल्म स्टार्स को भी अपना दीवाना बना दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X