Sapna Choudhary ने स्टेज पर चढ़कर अपनी सास से मांगी बंदूक, वीडियो हुआ वायरल

Haryanvi Dancer Sapna Choudhry Video: हरियाणवी डांस की दुनिया में सपना चौधरी का नाम ही काफी है। उनकी एक झलक पाने के लिए लाखों लोग बेताब रहते हैं। जब भी सपना स्टेज पर आती हैं, तो माहौल एकदम जोश से भर जाता है। इन दिनों सपना का एक पुराना डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
सपना का कमाल का डांस
इस वीडियो की सबसे खास बात ये है कि इसे देखने के बाद मर्दों के साथ-साथ महिलाओं ने सपना के डांस पर जमकर तालियां बजाईं। ये वीडियो Desi Geet नाम के यूट्यूब चैनल पर सात महीने पहले अपलोड किया गया था।
लोगों ने जमकर बजाई तालियां
वीडियो में सपना चौधरी हरियाणा के फेमस सिंगर नरेंद्र भगाना के सुपरहिट गाने 'मेरी सासू दिला दे बंदूक मने' पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। जैसे ही सपना अपने डांस की शुरुआत करती हैं और हाथों से बंदूक चलाने का इशारा करती हैं, वहां बैठे लोग जोर-जोर से तालियां बजाने लगते हैं।
इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जो ये बताता है कि फैंस को सपना की परफॉर्मेंस आज भी कितनी पसंद है।
गाने के बारे में
आपको बता दें कि इस गाने 'मेरी सासू दिला दे बंदूक मने' के बोल खुद नरेंद्र भगाना ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक दिया है इशांत राही ने। गाने में हरियाणवी मिट्टी की खुशबू साफ झलकती है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications