दो बच्चों की मां होने के बाद भी सपना चौधरी ने स्टेज पर किया ताबड़तोड़ डांस, लोग बोले- तुम्हारे आगे नोरा भी फेल

Haryanvi Dancer Sapna Choudhary dance video: हरियाणा की जानी मानी डांसर सपना चौधरी आए दिनों अपने डांस की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बता दें कि सपना चौधरी के लाखों नहीं करोड़ों दीवाने हैं। हर कोई सपना चौधरी की तारीफ करता थकता नहीं है। सपना चौधरी देश में ही नहीं विदेश में भी छाई हुई हैं। उनके डांस वीडियो नए हों या पुराने सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। शादी हो या पार्टी उनके गानों पर थरके बिना लोगों को मजा नहीं आता।
नीला सूट पहन जमकर नाचीं सपना चौधरी
यही वजह से सपना चौधरी के डांस वीडियो ट्रेडिंग लिस्ट में बने रहते हैं। फिलहाल तो हाल ही में सपना चौधरी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी नीले रंग का सूट पहने, लाइट ज्वैलरी और लाइट मेकअप किए स्टेज पर धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के ठुमके लोगों को दीवाना बना देते हैं। सपना के इस एनर्जेटिक डांस परफॉर्मेंस को देख लोग तो तारीफों की लंबी लाइन लगा रहे हैं। सपना चौधरी के डांस स्टेप्स के साथ ही उनके एक्सप्रेशन फैन्स का दिल छू रहे हैं। बता दें कि इस वीडियो पर उनके फैन्स ने कमेंट कर तारीफ की है।
सपना का डांस देख दीवाने हुए फैन्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- सपना चौधरी माइंड ब्लोइंग। वहीं दूसरे ने लिखा- मानना पड़ेगा सपना को दो बच्चों के बाद भी छाई हुई है। वहीं तीसरे ने लिखा- तुम्हारे आगे तो नोरा भी फेल क्या शानदार देसी डांस है। आपको बता दें कि सपना चौधरी दो बच्चों की मां बन चुके हैं। बता दें कि सपना चौधरी ने अपने द़ूसरे बेटे को पिछले साल नवंबर में जन्म दिया था। बच्चे के जन्म के छह महीने बाद ही सपना चौधरी ने फिर से स्टेज पर डांस करना शुरू कर दिया। बता दें कि सपना चौधरी पहले रागिनी में डांस किया करती थीं, लेकिन अब उनके नाम के इवेंट रखे जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











