1 घंटे में इतना पैसा कमा लेती हैं सपना चौधरी, स्टेज पर ठुमके लगाकर खड़ा कर लिया महल, ले आईं BMW, AUDI कार

Haryanvi dancer Sapna Choudhary Net Worth: हरियाणा की डांसर सपना चौधरी को आज देश में ही नहीं विदेश में भी लोग जानते हैं। सपना के गानों के लाखों नहीं करोड़ों दीवाने हैं। सपना चौधरी के डांस वीडियो तो लोगों को इतना पसंद हैं कि उनके पुराने गाने भी यूट्यूब पर ट्रेंड में बने रहते हैं। सपना चौधरी को अपने चाहने वालों से जबरदस्त प्यार मिलता है। यही वजह है कि आज सपना चौधरी पॉपुलर होने के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं।
12 साल की उम्र में गिरी सपना पर गाज
आपको बता दें कि सपना चौधरी ने बेहद ही कम उम्र में अपने घर की जिम्मेदारियां संभाल ली थीं। सपना चौधरी के पिता तब खत्म हुए जब सपना 12 साल की थीं। सपना ने घर को संभालने के लिए स्टेज पर डांस करना शुरू किया। धीरे-धीरे करके सपना चौधरी ने अपना नाम बनाया और आज वह पॉपुलर डांसर बन गई हैं।
नहीं करना चाहती थीं डांस
सपना चौधरी ने अपने एक डांस परफॉर्मेंस के दौरान बताया कि स्टेज पर लाखों लोगों के सामने रोजाना डांस करना आसान नहीं था। वह कभी भी यह रास्ता नहीं चुनना चाहती थीं, लेकिन वह इतनी पढ़ी लिखी नहीं थीं कि वह कोई नौकरी कर पातीं। इस वजह से उन्हें स्टेज पर डांस कर पैसा कमाना पड़ा। सपना चौधरी यह भी कहती हैं कि जो भी लड़कियां मेरी तरह बनना चाहती हैं मैं उनसे यही कहूंगी कि आप मेरी तरह ना बनें। पढ़ें-लिखें और अच्छी नौकरी करें।
बिग बॉस के बाद बदल गई सपना चौधरी की जिंदगी
सपना चौधरी यह बात खुद स्वीकार करती हैं कि भले ही वह बिग बॉस ना जीत पाई हों, लेकिन बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद सपना चौधरी की जिंदगी में जैसे मानों रोशनी आ गई हो। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद सपना चौधरी को बड़े डांस के ऑफर मिलने लगे। देश-दुनिया में सपना चौधरी छा गईं। सपना ने बताया कि बिग बॉस के घर से निकलते ही उन्होंने मोबाइल खरीदा और कार खरीदी थी।
रखती थीं महंगे शौक
सपना चौधरी हमेशा से ही महंगे शौक रखती थीं। उन्हें गिफ्ट लेना पसंद था। एक बार उनकी पसंदीदा कार उन्हें गिफ्ट में मिली तभी उनकी मां ने कहा कोई भी इतनी महंगी चीज फ्री में नहीं देगा। इसीलिए उन्होंने गिफ्ट लेने से मना कर दिया। सपना चौधरी तब अपनी मां से नाराज हो गई थीं क्योंकि उनकी मां ने सपना का नाम लेकर कार लेने से मना कर दिया था। सपने ने कहा था कि उन्होंने खाना पीना छोड़ दिया था। तभी सपना की मां ने उन्हें समझाया कि नहीं बेटा कोई भी इतनी महंगी चीज फ्री में नहीं देगा। तुम मेहनत करो और अपने पैसों से अपनी पसंद की कार खरीदो। तब से सपना ने ठान लिया कि वह अपने सपने तो पूरे करके ही रहेंगी।
आज है सपना के पास महंगी कारों का कलेक्शन
जी हां, आपने सही पढ़ा। आज सपना चौधरी के पास एक से एक बड़ी और महंगी कार है। एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक सपना चौधरी के पास बी एम डब्लू, ऑडी और फॉर्ड जैसी महंगी कारों का कलेक्शन हैं। जिसे उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई से खरीदा है।
शानदार है सपना चौधरी का घर
रिपोर्ट्स की माने तो सपना चौधरी का घर दिल्ली के नजफगढ़ में है। जो की काफी लग्जीरियस बना हुआ है। इस घर में मॉर्डन फर्नीचर के साथ ही सारी सजावट काफी चुन-चुन के की गई है। सपना अक्सर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं जहां का इंटीरियर लोगों को काफी पसंद आता है।
1 घंटे में कितना कमा लेती हैं सपना चौधरी
वनइंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सपना चौधरी की कुल संपत्ति 50 करोड़ से भी ऊपर है। वहीं स्टेज पर डांस करने की बात करें तो सपना चौधरी एक डांस परफॉर्मेंस से 25 से 50 लाख रुपये के करीब चार्ज करती हैं। वहीं 1 से 3 घंटे के कार्यक्रम के लिए वह 3 से 5 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा सपना चौधरी की कमाई इंस्टाग्राम और यूट्यूब से भी होती है। यूट्यूब पर वह अपने डांस वीडियोज शेयर करती हैं जिसपर अच्छी खासी संख्या में सब्सक्रिप्शन हैं। सपना के एक-एक वीडियो पर मिलियन व्यूज आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











